ईट से भरा ट्रेलर वाहन चारो खाने चित्त, चालक-परिचालक घायल

सिंगरौली : देवसर-सजहर मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 39 सीधी-सिंगरौली में बीती देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खैरटीया मोड़ के समीप ईंट से लदा ट्रेलर आरजे 11 जीबी 3675/अनियंत्रित होकर अचानक पलट गया। हादसे में ट्रेलर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाबी, जो राजस्थान निवासी एवं वाहन स्वामी बताया जा रहा है, को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार रात लगभग 12 बजे यह हादसा हुआ है, ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो ट्रेलर सड़क किनारे पलटा हुआ था और ईंटें दूर-दूर तक बिखरी हुई थीं। सूचना पर जियावन पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुँची और घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

Next Post

नूतन स्कूल ने किया शीर्ष स्थान पर कब्जा

Sat Dec 13 , 2025
सीहोर. राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज़ 2025 में नूतन हायर सेकेंडरी स्कूल, ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 100 में से 99 अंक अर्जित कर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया. विद्यालय की विजेता टीम में श्लोक, केशव और प्रिंस शामिल रहे. टीम का मार्गदर्शन प्रभारी शिक्षक आयुष द्वारा […]

You May Like