भोपाल। 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अष्ठानिका पर्व के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। विधानाचार्य प्रकाश जैन छोटू भैया के निर्देशन में सप्तम दिवस भगवान का अभिषेक, शांतिधारा और नंदीश्वर दीप पूजन के बाद सिद्ध चक्र महामंडल विधान प्रारंभ हुआ। इस दौरान सभी इंद्रों द्वारा 512 अर्घ्य सिद्धों को समर्पित किए गए। समाज के मीडिया प्रभारी अशोक जैन सारणी ने बताया कि अंतिम दिवस पर 1024 अर्घ्य अर्पित किए जाएंगे। सायंकालीन बेला में ऋद्धि मंत्रों के साथ भक्ताम्बर पाठ और णमोकार मंत्र का जाप किया जा रहा है। विश्व शांति और सद्भावना की कामना से विधान समापन पर सामूहिक हवन भी होगा। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष सच्चेन्द्र जैन गुड्डू भैया एवं महिला मंडल की अध्यक्षा अमिता जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
अष्ठानिका पर्व पर अशोका गार्डन जैन मंदिर में सिद्धों की आराधना, 512 अर्घ्य समर्पित
