शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,62,055 करोड़ रुपये बढ़ा

मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) बीएसई के सेंसेक्स में रही डेढ़ फीसदी की तेजी के बीच पिछले सप्ताह बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,62,055 करोड़ रुपये बढ़ गया जबकि अन्य तीन का 1,32,206 करोड़ रुपये घट गया।

विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 74,361 करोड़ रुपये बढ़ा। सार्वजनिक क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी एलआईसी का एमकैप 48,734 करोड़ रुपये और दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का 40,057 करोड़ रुपये बढ़ा।

आईसीआईसीआई बैंक के एमकैप में 37,063 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस में 31,797 करोड़ रुपये की बढ़त देखी गयी। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,271 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 11,771 करोड़ रुपये बढ़ा।

देश की सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस को एमकैप में 66,428 करोड़ रुपये और इंफोसिस को 55,486 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में 10,292 करोड़ रुपये की गिरावट रही।

बाजार पूंजीकरण के मामले में 19,63,359 करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही। एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,48,250 करोड़ रुपये रहा और यह दूसरे स्थान पर रहा। भारती एयरटेल ने टीसीएस को पछाड़कर एक बार फिर तीसरा स्थान हासिल किया। शुक्रवार को इसका बाजार पूंजीकरण 10,64,242 करोड़ रुपये रहा।

 

 

Next Post

शेयर बाजारों पर दिखेगा अमेरिका के साथ व्यापार समझौते का असर

Sun Feb 8 , 2026
मुंबई, 08 फरवरी (वार्ता) पिछले सप्ताह रही तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में अमेरिका के साथ अंतरिम व्यापार समझौते का असर घरेलू शेयर बाजारों में देखा जायेगा। अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर दोनों देशों ने शनिवार को एक साझा बयान जारी किया जिसमें बताया गया […]

You May Like