
खरगापुर। नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब भैंस के बच्चे का सर धड़ से अलग देखने को मिला इतना ही नही एक बोरी में उसके चारों पेरों के टुकड़े-टुकड़े एवं एक पेटी में मांस मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और भैंस के बच्चे के मांस के टुकड़ों को बरामद कर उसका पशु अस्पताल में पीएम कराया गया।
जानकारी के अनुसार खरगापुर नगर के द्वारका प्रसाद कॉलेज के सामने बाजना पठा के पास भैंस का बच्चे का सर धड़ से अलग एवं चारों पैरों के टुकड़े-
टुकड़े एक बोरी में बंद मिले और उसका मांस भी की पेटी में पाया गया जिससे नगर में सनसनी फैल गई। घटनास्थल से बजरंग दल के लोगों द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को अवगत कराया गया और तत्काल ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस के द्वारा मांस के टुकड़ों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए पशु अस्पताल खरगापुर ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर प्रवीण उपाध्याय, सहायक डॉक्टर, डॉक्टर जयराम यादव सहायक डॉक्टर कृष्ण बिहारी शांडिल्य की टीम द्वारा बताया गया है कि जो शिशु के पैरो, मुंह, धड़ के टुकड़ों में रंसिया बधी एवं ग्लोब, पट्टी साथ ही कार्टून में पड़े मिले हैं।
