सैकड़ों शिक्षकों ने टीईटी के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट कार्यालय 

जबलपुर। मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को अनिवार्य किए जाने के फैसले के विरोध में सैकड़ों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट घंटाघर ओमती का घेराव किया। शिक्षकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपकर फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रांतीय शिक्षक संगठन के आव्हान पर जिले भर से आए शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे शिक्षकों पर टीईटी लागू करना अनुचित है। प्रांतीय उपाध्यक्ष जगत पटेल और राकेश उपाध्याय ने सरकार से कार्यरत शिक्षकों को छूट देने और इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की अपील की। जिला अध्यक्ष दीपक पटेल और महिला मोर्चा अध्यक्ष संध्या अवस्थी ने भी यही बात दोहराई। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रांतीय शिक्षक संघ, अध्यापक प्रकोष्ठ, गुरुजी संघ सहित मुकेश सिंह ठाकुर, अजय सिंह, ठाकुर शालिकराम पटेल, प्रदीप पटेल, उमाकांत पटेल, अखिलेश कुमार मांझी, दीपक सोनी, उमाशंकर पटेल, अजय रजक मथुरा उपाध्याय, ज्योत्सना उपाध्याय, सीमा सिंह, वीरेंद्र पाटकर, रामकेश पटेल, सुनील नामदेव, गणेश उपाध्याय, सुरेंद्र चौधरी, ब्रज बिहारी पटेल, हेमंत प्रजापति, रवीन्द्र पटेल, नरेंद्र कोरी, देवेश दाहिया सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल हुए।

Next Post

हजारीबाग जिले में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Sat Mar 14 , 2026
रांची, 14 मार्च (वार्ता) झारखंड के हजारीबाग जिले के चरही इलाके में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों नें बताया कि एक दुर्घटना तब हुई जब तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रेलर ने […]

You May Like