आष्टा. थाना अन्तर्गत युवक को शराब पीकर कार चलाना मंहगा पड़ गया. पुलिस ने युवक पर चालानी कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार जप्त कर न्यायालय में पेश किया. आरोपी पर 10 हजार 500 रुपए का जुर्माना किया. पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाते हुए खेमपुर गुलरिया निवासी सुधीर मेवाड़ा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार को जप्त कर न्यायालय में पेश किया. न्यायालय द्वारा कार चालक सुधीर मेवाड़ा के विरुद्ध 10 हजार 500 रुपए का जुर्माना वसूला गया. इस कार्यवाही में निरीक्षक गिरीश दुबे, उपनिरीक्षक अविनाश भोपले, पवन वाडि़वा, होविन्द यादव सहित समस्त स्टाफ की भूमिका रही. गौरतलब है कि शराब के नशे में वाहन चलाने वालों की धरपकड़ होने के बाद भी वाहन चालक नशे में वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे. हाल ही में शराब के नशे में ट्रक चालक ने अमलाहा पुलिस चौकी में ही ट्रक घुसेड़ दिया था. उस वक्त कई पुलिसकर्मी बाल बाल बच गए थे जबकि कई बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थीं.
