भोपाल: रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरेली से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, जिला यूथ कांग्रेस महामंत्री आदित्य स्थापक सहित 280 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र पहनाकर और मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी से जोड़ा गया।
इस अवसर पर खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है, जबकि कांग्रेस में सिर्फ सोशल मीडिया पर सक्रिय लोगों को तवज्जो दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीबों व आदिवासियों के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में जमीनी कार्यकर्ताओं की कोई पूछ-परख नहीं होती।
