एक माह से मोबाइल डिवाइस गायब, योजनाओं की राशि अटकी

सलकनपुर। देवीधाम सलकनपुर का डाकघर इन दिनों अपनी अव्यवस्था को लेकर चर्चा में है. पिछले एक माह से यहां मोबाईल डिवाइस उपलब्ध नहीं होने के कारण सैकड़ों खाताधारक, विशेषकर लाड़ली बहना योजना और पेंशनधारी महिलाएं, अपने ही खातों से राशि निकालने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं.

जानकारी के अनुसार डाकघर में लगभग 500 खातों का संचालन होता है. जहां इटारसी, मकोडिय़ा, नीमखेड़ी, सेमरिया, मालीबायां, सगोनिया आदि ग्राम की महिलाएं वृद्धा पेंशन, परित्यक्ता पेंशन तथा अन्य शासकीय योजनाओं की राशि इसी डाकघर से निकालती रही हैं, लेकिन मोबाइल डिवाइस गुम हो जाने के बाद से निकासी की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित है. गांव की कृष्णाबाई ने बताया कि सरकार की पेंशन की राशि मेरे खाते में आती है. पास में डाकघर होने से सुविधा रहती थी, लेकिन पिछले एक महीने से पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं. गांव की लाड़ली बहना एवं पेंशन हितग्राही प्रीति चौहान ने बताया कि पिछले महीने से ही खाते में जमा राशि की निकासी के लिए बार-बार डाकघर के चक्कर लगाना पड़ रहा है. डाकघर में सुविधा नहीं होने के कारण पैसे देकर मार्केट में ऑनलाइन की दुकान से पैसा निकालना पड़ता है.

सलकनपुर ब्रांच पोस्ट मास्टर प्रवीण नैनावत ने बताया कि 12 दिसंबर को सेंटर रेहटी जाते समय उनकी जेब से डाकघर का मोबाइल डिवाइस गिर गया था. इसकी शिकायत तत्काल थाने में दर्ज कराई गई और वरिष्ठ डाक अधीक्षक कार्यालय को भी सूचना भेजी गई. एवं मोबाईल डिवाइस गुम होने का जुर्माना भी समय से भर दिया गया बावजूद इसके अब तक नया डिवाइस उपलब्ध नहीं कराया गया है. वहीं ब्रांच पोस्ट मास्टर को जमा एवं निकासी के लिए प्रतिदिन रेहटी से करना पड़ता है.

इस मामले में डाक निरीक्षक का कहना है कि सलकनपुर डाक शाखा का डिवाइस गुम होने की जानकारी मिलने के बाद हमारे द्वारा तुरंत कार्रवाई कर दी गई है. देरी होने का हमें खेद है हमारे डिपार्टमेंट के लिए स्पेशल मोबाईल डिवाइस उपलब्ध कराया जाता है. जो इंदौर हेड ऑफिस से हमारे पास आ चुका है जिसमें कुछ मोबाईल की एप्लीकेशन इंस्टॉलेशन होना बाकी है जिसे हमारे द्वारा लगभग सोमवार को मोबाईल डिवाइस सलकनपुर शाखा को उपलब्ध करा दिया जाएगा. विभाग की इस लापरवाही ने सैकड़ों हितग्राही को परेशान कर रखा है.

Next Post

भगवान शिव के वेश में दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

Mon Feb 16 , 2026
महू: महाशिवरात्रि पर्व पर ग्राम गवली पलासिया में एक अनोखी बारात देखने को मिली, जहां दूल्हा भगवान शिव के वेश में घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा. शहर और तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. दरअसल, गवली पलासिया निवासी राजेश पटेल […]

You May Like