महू: महाशिवरात्रि पर्व पर ग्राम गवली पलासिया में एक अनोखी बारात देखने को मिली, जहां दूल्हा भगवान शिव के वेश में घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा. शहर और तहसील क्षेत्र के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. दरअसल, गवली पलासिया निवासी राजेश पटेल के बेटे पार्थ पटेल की बारात रंगवासा स्थित वधू पक्ष के यहां पहुंची. दूल्हे पार्थ पटेल को शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव के रूप में सजाया गया. वह भोलेनाथ के वेश में घोड़ी पर सवार थे, जबकि बारात में शामिल लोग भूत-प्रेत और राक्षसों की वेशभूषा में नजर आए. इस अनोखी बारात को देखने के लिए पूरे गांव में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
Next Post
बिना अनुमति अवकाश पर लगाई रोक
Mon Feb 16 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के ने 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलने वाले विधानसभा बजट सत्र के संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं कि विधानसभा के प्रश्न जैसे ही प्राप्त होते हैं उसके उत्तर तैयार कर भेजने की व्यवस्था करें. उत्तर समयावधि में सही एव पूरक जानकारी सहित भेजने का […]

You May Like
-
2 weeks ago
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की तैयारियां तेज
-
12 months ago
एसआईटी की जांच के बीच रादुविवि सहायक कुलसचिव का तबादला
-
10 months ago
ब्लैक स्पॉट्स के सुधार के कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाएं