टेलीग्राम अकाउंट हैक कर भेजे अश्लील मैसेज

जबलपुर: मध्य भारत मोर्चा के अध्यक्ष सौरभ यादव का टेलीग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया। शातिर हैकर्स द्वारा उनके हैक किए गए अकाउंट से शहर के कई प्रतिष्ठित एवं नागरिकों को लगातार अश्लील और आपत्तिजनक मैसेज फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। मोर्चा अध्यक्ष की सामाजिक छवि और चरित्र को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने टेलीग्राम अकाउंट को तत्काल ब्लॉक कराने, संदेशों के प्रसारण पर रोक लगाने और इस साइबर अपराध के पीछे सक्रिय दोषियों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मोर्चा अध्यक्ष सौरभ यादव ने आम जनता और शुभचिंतकों से विशेष अपील की है कि उनके टेलीग्राम नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज या संदिग्ध लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें। बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता जताते हुए कहा कि आए दिन लोग साइबर ठगी का शिकार हो रहे हैं, जिससे बचने के लिए हम सभी को डिजिटल रूप से जागरूक और सतर्क रहने की अत्यंत आवश्यकता है।

Next Post

टीवी की सिमर बनने से पहले एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, जानें कैसे संघर्षों के बाद बनीं घर-घर की पसंदीदा बहू

Thu Aug 6 , 2026
मुंबई, दीपिका कक्कड़ आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। एयर होस्टेस से टीवी स्टार बनने तक उनका सफर संघर्षों से भरा रहा। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने शोएब इब्राहिम से निकाह किया। टेलीविजन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपने अभिनय से लाखों […]

You May Like