सिंगरौली: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 28 में सामूहिक श्रमदान गतिविधि आयोजित की गई। सहायक आयुक्त एवं नोडल अधिकारी स्वास्थ्य रूपाली द्विवेदी के नेतृत्व और वार्ड पार्षद रीता देवी प्रजापति की मौजूदगी में नालियों व सार्वजनिक स्थलों की सफाई की गई। रूपाली ने वार्डवासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए.
कचरा वाहन समय पर न आने पर तत्काल स्वच्छता हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की।उन्होंने सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर नियमित सफाई और संचालन के निर्देश दिए तथा पंपलेट वितरित कर हेल्पलाइन नंबर की जानकारी साझा की। सहायक आयुक्त ने नागरिकों से सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके ही कचरा वाहन में डालने की अपील भी की।
