अतिक्रमण हटाने पहुंचे ननि अमले को विरोध के चलते लौटना पड़ा बैरंग

पहले आयुक्त ने किया निरीक्षण, फिर भेजी जेसीबी के साथ अमला, पूरी सडक़ पर व्यापारियों ने कर रख है कब्जा

 

रीवा।शहर के घोड़ा चौराहा से सब्जी मंडी और खटकहाई जाने वाले मार्ग पर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर सडक़ जाम कर रखी है. नोटिस के बाद जब अतिक्रमण नही हटाया तो निगम आयुक्त ने जेसीबी क साथ कार्यवाही के लिये अमला भेजा. लेकिन पुलिस बल न होने और व्यापारियों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा.

आगे नगर निगम पूरी तैयारी के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेगा. दरअसल व्यापारियों ने घोड़ा चौराहे से सब्जी मंडी और खटकहाई जाने वाले मार्ग को पूरी तरह से अतिक्रमण कर बंद कर दिया है. जिससे यहा पैदल चलना मुश्किल होता है. जबकि यहा दिन भर में हजारो लोग खरीददारी के लिये आते रहते है. पूर्व में भी नगर निगम ने समझाइश दी थी और कुछ दिन पहले नोटिस जारी की थी. जिस पर व्यापारियों ने त्यौहार का हवाला देकर समय मांगा था. बावजूद इसके अतिक्रमण नही हटाया. मंगलवार की दोपहर नगर निगम आयुक्त डा0 सौरभ सोनवणे खुद निरीक्षण करने पहुंचे और इसके बाद उन्होने एसडीओ एस.के गर्ग को उडऩदस्ता अमले के साथ भेजा. जैसे ही जेसीबी पहुंची व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया. कई व्यापारी अपने नेतागीरी चमकाने के लिये जेसीबी के आगे बैठ गये. समझाइश के बाद भी नही माने और नारेबाजी करते रहे. लिहाजा नगर निगम अमले ने कोई सख्ती नही दिखाई और कहा कि यह अतिक्रमण हटेगा.

सडक़ पर सजाते है दुकान

दरअसल दुकानदारो ने दुकान ले रखी है और शटर खोल कर तखत एवं टेबल दोनो तरफ रख लेते है और ऊपर से पन्नी और टीन लगा रखे है. दुकान के बाहर जब सडक़ पर दुकान सजा ली जाती है तो पैदल चलना भी मुश्किल होता है. जबकि सडक़ इतनी चौड़ी है कि मोटर साइकल ही नही कार तक अंदर जा सकती है. लेकिन अतिक्रमण के कारण पूरा मार्ग पूरी तरह से चलने लायक नही है. लोग यहा परेशान होते है.

Next Post

अब टैबलेट से एसएससी का तैयारी करेगा अभिषेक

Tue Sep 2 , 2025
सिंगरौली। चितरंगी विकास खण्ड के ग्राम बरहट निवासी अभिषेक अब एसएसएसी की ऑनलाईन तैयारी टैबलेट से करेगा। कलेक्टर के यहां पहुंच अभिषेक ने अपनी समस्या जताया। जहां ग्राम बरहट तहसील चितरंगी निवास छात्र अभिषेक ने कलेक्टर के पास पहुंच अपनी समस्या से अवगत कराते हुयें कहा कि मैं वर्तमान में […]

You May Like