अब टैबलेट से एसएससी का तैयारी करेगा अभिषेक

सिंगरौली। चितरंगी विकास खण्ड के ग्राम बरहट निवासी अभिषेक अब एसएसएसी की ऑनलाईन तैयारी टैबलेट से करेगा। कलेक्टर के यहां पहुंच अभिषेक ने अपनी समस्या जताया। जहां ग्राम बरहट तहसील चितरंगी निवास छात्र अभिषेक ने कलेक्टर के पास पहुंच अपनी समस्या से अवगत कराते हुयें कहा कि मैं वर्तमान में एसएससी की तैयारी कर रहा हूॅ। किंतु घर की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण एसएससी की ऑन लाईन तैयारी करने में असमर्थ हॅू। अभिषेक ने कहा कि अगर मुझे टैबलेट मिल जाये तो मंै बिना किसी परेशानी के अपनी तैयारी कर सकूंगा।

जिस पर कलेक्टर ने छात्र का उत्साह बढ़ाते हुयें कहा कि तुम्हारी एसएससी की तैयारी में किसी भी प्रकार की बाधा नही होगी। कलेक्टर तत्काल छात्र को लेपटॉप उपलब्ध कराते हुयें कहा कि अब बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा की तैयारी को और परीक्षा में सफल होकर अपने माता-पिता के साथ जिले का नाम रोशन करो।

Next Post

नीमच में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Tue Sep 2 , 2025
नीमच। गुप्ता नर्सिंग होम में भर्ती एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों ने शव को बाहर निकालकर धरना-प्रदर्शन भी किया।   जानकारी के अनुसार मरीज दो दिन पहले भादवा माता में था, जहां पास के […]

You May Like