विधिक जागरूकता शिविर में आधार कार्ड हुए अपडेट

जबलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर 30 सितंबर को ग्राम पंचायत मढ़ईकला, तहसील कुंडम के शासकीय हाईस्कूल में मेगा अवेयरनेस एंड आउटरीच कैम्प के तहत वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर तक न्याय और शासन की कल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना रहा। आयोजन से पहले ग्राम पंचायत क्षेत्र के परिवारों का सर्वे कर उनकी विधिक समस्याओं और विभिन्न योजनाओं की पात्रता की जानकारी जुटाई गई। जिला प्रशासन के सहयोग से विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां पात्र चिन्हित 98 लोगों के आधार कार्ड तैयार कराने व अपडेट कराने में मदद की गई, जबकि करीब 265 लोगों को शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया गया।

इनकी रही उपस्थिति 

शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की न्यायाधीश एवं सचिव शक्ति वर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी बी.डी. दीक्षित, पूर्व जिला न्यायाधीश एवं वरिष्ठ मध्यस्थ एस.एन. खरे, मंगलायतन विश्वविद्यालय जबलपुर के प्रोफेसर प्रदीप तिवारी, डॉ. वर्तिका पाण्डेय सहित 30 विधि विद्यार्थी मौजूद रहे। इसके अलावा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुंडम संजीव तिवारी, थाना प्रभारी कुंडम, वन विभाग के रेंजर, नायब तहसीलदार, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, तहसील स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, विद्युत विभाग के सहायक यंत्री, खाद्य विभाग, सरपंच बी.के. बरकड़े, सचिव शोभाराम, उपसरपंच चंद्रभान मरावी, पटवारी प्रदीप सहित सामाजिक न्याय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं चिकित्सा तथा ई-गवर्नेंस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed Sep 30 , 2026
छिंदवाड़ा। रमना गुरैया में मंगलवार शाम घर के सामने सड़क पर टहल रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल […]

You May Like