
ग्वालियर। ग्रामीण जिला कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे का डबरा नगरपालिका में पार्षदगण द्वारा स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्षद दल को संबोधित करते हुए ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष जौहरे ने कहा कि दो साल बाद होने वाले नगरपालिका चुनाव की तैयारी में सभी कांग्रेसजन अभी से जुट जाएं एवं कांग्रेस की विजय को सुनिश्चित करें।
