ग्रीन गणेश कार्यशाला का आयोजन

सागर । सागर जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरानी सदर सागर में इको क्लब की गतिविधि के अंतर्गत “ग्रीन गणेश कार्यशाला” का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा छठवीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने सहभागिता की और मिट्टी के गणपति बनाएं। विद्यालय की प्राचार्य डॉ.कल्पना शर्मा ने विद्यार्थियों को मिट्टी के छोटे गणपति बनाकर उन्हें घर में गमले में विसर्जित करने का संदेश दिया । इस कार्यशाला का आयोजन विद्यालय की इको क्लब प्रभारी डॉ. रानू सोनी ने किया एवं विद्यार्थियों को ग्रीन गणेश अभियान द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया एवं बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस एवं लेड, क्रोमियम युक्त रासायनिक पेंट की मूर्तियां विसर्जन के बाद जल एवं पर्यावरण को प्रदूषित करती हैं, निर्णायक समिति में आर के जैन, आलोक गुप्ता,शिवानी गौतम, अभिलाषा मिश्रा,प्राची खत्री मौजूद रहे,इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक,शिक्षिका में सक्रिय भूमिका निभाई।

Next Post

चीन में निर्माणाधीन पुल गिरने से छह लोगों की मौत , 10 लापता

Fri Aug 22 , 2025
शिनिंग, 22 अगस्त (वार्ता) चीन के किंघई प्रांत में शुक्रवार को पुल निर्माण के दौरान स्टील केबल टूटने से छह लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य लापता हो गए। प्रांतीय आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि सिचुआन-किंघई रेलवे के किंघई खंड पर निर्माणाधीन पुल के पास आज तड़के […]

You May Like