टीएमयू ने निभाया अक्षय कुमार का वादा, छात्रों को दी ‘वेलकम टू द जंगल’ की टिकटें

मुंबई, 06 जुलाई (वार्ता) मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) ने अभिनेता अक्षय कुमार के साथ किए गए वादे को निभाते हुए छात्रों को वेलकम टू द जंगल की टिकटें उपहार में दीं।विश्वविद्यालय की ओर से साझा किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि अक्षय कुमार के विश्वविद्यालय दौरे के दौरान मंच से कही गई बात को टीएमयू ने अमल में उतारा। वीडियो के साथ विश्वविद्यालय ने लिखा, “टीएमयू में हमारा मानना है कि हर वादा निभाया जाना चाहिए। और जब सुपरस्टार अक्षय कुमार ने यह बात कही, तो हमारे पास सिर्फ एक ही रास्ता था—उसे पूरा करना।”
वीडियो में उस कार्यक्रम की झलक दिखाई गई है,

जब खचाखच भरे सभागार में छात्रों से संवाद के दौरान अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में कॉलेज प्रशासन से छात्रों को ‘वेलकम टू द जंगल’ दिखाने की बात कही थी। कुछ दिनों बाद विश्वविद्यालय ने छात्रों के मोबाइल पर संदेश भेजकर उन्हें कॉलेज से फिल्म की टिकटें प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया। टिकट मिलने के बाद छात्रों की खुशी देखने लायक रही और वे समूह में फिल्म देखने पहुंचे।
सोशल मीडिया पर भी विश्वविद्यालय की इस पहल की सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि टीएमयू ने मंच पर कही गई बात को केवल प्रचार तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे निभाकर छात्रों के लिए यादगार अनुभव बना दिया। निर्देशक अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन और लारा दत्ता सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।यह फिल्म 26 जून 2026 को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई

.....

Next Post

गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा, दिये बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Mon Jul 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रोपवे, इंटरमॉडल स्टेशन और वे-साइड सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। श्री गडकरी ने बैठक में कहा […]

You May Like