सीएम डॉ यादव से हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के सीईओ हेमंत रुपानी की मुलाकात

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मंगलवार को मंत्रालय में हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हेमंत रुपानी ने सौजन्य भेंट की।
इस दौरान मुख्यमंत्री और हेमंत रुपानी के बीच प्रदेश में उद्योग, निवेश और व्यवसायिक संभावनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसरों के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण और सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों का उल्लेख किया। वहीं, हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेस के सीईओ ने प्रदेश में कंपनी की संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा की।

Next Post

‘राख’ में दमदार अभिनय से चर्चा में आए विवान शर्मा

Tue Jun 23 , 2026
मुंबई, 23 जून (वार्ता) युवा अभिनेता विवान शर्मा अपनी हालिया सीरीज ‘राख’ में निभाए गए साहिल के किरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। महज 14 वर्ष की उम्र में विवान ने अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। विवान शर्मा इससे पहले ‘चल ज़िंदगी’, ‘सोशल मंडिया’ और […]

You May Like