वंदे भारत ट्रेन के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद, भारत रत्न आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं: डॉ. यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के साथ-साथ मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रारंभ की गई वंदे भारत ट्रेनें देश की गति, प्रगति और गौरव की प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि खजुराहो भारतीय कला, संस्कृति और स्थापत्य की अमूल्य धरोहर है। बनारस-खजुराहो वंदे भारत ट्रेन खजुराहो को काशी सहित देश के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरों से जोड़ेगी, जिससे धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी।

इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की।

Next Post

बिहार में घुसपैठिए नहीं, प्रदेश वासी बनायेंगे सरकार : शाह

Sat Nov 8 , 2025
पूर्णिया, 08 नवंबर (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि बिहार में घुसपैठिए नहीं, प्रदेश वासी सरकार बनायेंगे और ‘विकसित बिहार’ के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को ही लायेंगे। श्री शाह ने पूर्णिया जिले में […]

You May Like