तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से किसान की मौत

इंदौर: देपालपुर क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बुधवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विक्रम केवट निवासी देपालपुर के रूप में हुई है। वे रोज़ाना की तरह सुबह मवेशियों को चराने के बाद कुछ दूरी तक उन्हें देखने निकले थे।

सुबह करीब साढ़े 5 बजे मिर्जापुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से विक्रम दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया और मौके पर गिर पड़ा। आसपास के ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर विक्रम को एमवाय अस्पताल भिजवाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घायल बाइक सवार का उपचार भी जारी है।

Next Post

देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 4,302; पिछले 24 घंटों में सात लोगों की मौत

Wed Jun 4 , 2025
नयी दिल्ली, 04 जून (वार्ता) देश में बुधवार सुबह आठ बजे तक कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 4,302 हो गई है, जबकि मंगलवार को यह संख्या 4,026 थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी करके आंकड़ों की सूचना दी। पिछले 24 घंटों में करोना संक्रमण से सात लोगों […]

You May Like