रीवा-मऊगंज क्षेत्र में रेत और गिट्टी परिवहन को लेकर ग्रामीणों में नाराज़गी

रीवा:रीवा और मऊगंज क्षेत्र में खनिज उत्खनन एवं परिवहन को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि टमस नदी के कुछ घाटों पर रेत निकासी के मामले देखने को मिल रहे हैं. वहीं कुछ क्षेत्रों में बंद खदानों से गतिविधियाँ होने की भी सूचना है.ग्रामीणों ने बताया कि कौआढ़ान क्षेत्र में कुछ समय पहले उत्खनन को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी, जिसके बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप से कार्य रोका गया. इस प्रकार की शिकायतें नौवस्ता और आसपास के इलाकों से भी समय-समय पर मिलती रही हैं.

खनिज विभाग के सूत्रों के अनुसार, जिले में वैध टीपी (रमन्ना) व्यवस्था के अंतर्गत ही खनिज परिवहन की अनुमति है. विभाग का कहना है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर जांच और कार्रवाई की जाती है.उधर, सीधी और आसपास के जिलों से बालू परिवहन के मामलों पर भी निगरानी बढ़ाई जा रही है. बताया जाता है कि हाल ही में जवा पुलिस द्वारा बिना टीपी के दो ट्रक पकड़े गए थे.

प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन या परिवहन पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. शासन ने सभी संबंधित विभागों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ताकि राजस्व की हानि न हो और खनिज संपदा का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके.

Next Post

स्वदेशी मेले में परंपरा और हुनर का संगम, स्वदेशी उत्पादों से कारीगर भर रहे मेले में जान

Mon Nov 10 , 2025
भोपाल: स्वर्णिम भारत फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला संस्कृति और परंपरा के रंगों से सराबोर है। स्वदेशी मेले में देश के विभिन्न राज्यों से पारंपरिक और हस्तनिर्मित वस्तुओं के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कश्मीर की हस्तनिर्मित कुर्तियां, सहारनपुर की लकड़ी की सजावटी वस्तुएं, गुजरात का प्रसिद्ध कढ़ावर्क […]

You May Like