गडकरी ने की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा, दिये बहुमॉडल अवसंरचना कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग लॉजिस्टिक्स प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, रोपवे, इंटरमॉडल स्टेशन और वे-साइड सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

श्री गडकरी ने बैठक में कहा कि ये परिवर्तनकारी परियोजनाएं देश में भविष्य की जरूरतों के अनुरूप एकीकृत परिवहन तंत्र विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही नये आर्थिक अवसर पैदा होंगे तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उनका यह भी कहना था कि इससे देश की लॉजिस्टिक्स प्रतिस्पर्धात्मकता में बड़ा सुधार होगा।

केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही प्रमुख चुनौतियों की भी समीक्षा की और सभी पक्षों को लंबित बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर परियोजनाओं के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के समयबद्ध पूरा होने से लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ेगी, परिवहन लागत कम होगी, यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी तथा विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

.....

Next Post

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना में जिले से 191 तीर्थयात्री जाएंगे कामाख्या शक्तिपीठ

Mon Jul 6 , 2026
पांढुरना। प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस बार पांढुरना जिले से कुल 191 तीर्थ यात्री प्रसिद्ध कामाख्या शक्ति पीठ के दर्शन करने जाएंगे,इसके लिए पांढुरना जिले से कुल 319 लोगों द्वारा पंजीयन किया गया है। जिसमें पांढुरना के 96 तथा सौसर के 95 लोगों का […]

You May Like