
पांढुरना। प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस बार पांढुरना जिले से कुल 191 तीर्थ यात्री प्रसिद्ध कामाख्या शक्ति पीठ के दर्शन करने जाएंगे,इसके लिए पांढुरना जिले से कुल 319 लोगों द्वारा पंजीयन किया गया है। जिसमें पांढुरना के 96 तथा सौसर के 95 लोगों का चयन किया जाएगा,जिसकी विभागीय प्रक्रिया जारी है। गौरतलब हो कि प्रदेशवासियों को उनके आराध्य देवी-देवताओं के धार्मिक स्थलों के दर्शन करने इन्हें लाने-ले जाने के साथ ही उनके रुकने तथा नाश्ता,भोजन की सभी व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा नि:शुल्क कराई जाती है। इस योजना के तहत अब तक प्रदेश के लाखों लोगों द्वारा अपने-अपने आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन कर आएं है। प्रदेश सरकार की इस योजना की सर्वेत्र मुक्त कंठ से सराहना कि जा रही है।
प्रदेश सरकार की इसी अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस माह जुलाई के दूसरे सप्ताह में देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कामाख्या शक्तिपीठ जाने वाली है। इस तीर्थ यात्रा में पांढुरना जिले के कुल 191 लोगों को ले जाने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए बीते 27 जून 2026 तक जिले के पांढुरना तथा सौंसर के नगर पालिका,जनपद पंचायत,नगर परिषद क्षेत्र के कुल 319 लोगों द्वारा विधिवत पंजीयन किया गया है। इनमें से पांढुरना के 96 तथा सौंसर क्षेत्र के 95 चयनित लोगो को कामाख्या शक्तिपीठ के दर्शनार्थ भेजा जाएंगा। हालांकि अभी तक तीर्थयात्रियों का चयन नहीं हुआ है,फिलहाल प्राप्त आवेदनों की जांच की जा रही है।
विभागीय सूत्रों की मानें तो इस मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत इस बार कामाख्या जाने के लिए बीते 27 जून 2026 तक पांढुरना जिले के कुल 319 लोगों द्वारा विधिवत पंजीयन किया गया,जिसमें पांढुरना नगर पालिका से 83 जनपद पंचायत से 78 सौसर नगर पालिका से 51,सौसर जनपद पंचायत से 33,पीपला नारायण वार नगर परिषद से 24,नगर परिषद लोधीखेडा से 23,नगर परिषद मोहगांव से 27 इस प्रकार कुल 158 लोगों द्वारा कामाख्या जाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत पंजीयन किया है। मुख्यमंत्री तीथदर्शन की इस बार की यह कामाख्या शक्तिपीठ की यह यात्रा सम्भवतःआगामी 11 जुलाई को पांढुरना रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन से इन तीर्थदर्शन यात्रियों का जत्था रवाना होंगा ।
