शीतलहर और कोहरे का डबल अटैक, विजिबिलिटी रही सिर्फ 10 मीटर

नीमच। नीमच जिले में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता घटकर मात्र 10 मीटर रह गई। जनवरी की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज ठिठुरन का सामना करना पड़ा। घने कोहरे के चलते सडक़ों पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। इसके बावजूद दुर्घटनाओं की आशंका बनी रही। नीमच शहर के साथ-साथ जावद, मनासा, जीरन, सिंगोली एवं रतनगढ़ अंचलों में भी सुबह 9 बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ठंड से बचाव के लिए लोग चौराहों और गलियों में अलाव तापते नजर आए।

मौसम के असर से सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। खेल गतिविधियां भी कोहरे और ठंड के कारण प्रभावित रहीं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे से तत्काल राहत की संभावना नहीं है।

Next Post

सोहागपुर के समीप पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख पुकार, लगभग 25 यात्री हुए घायल

Mon Jan 12 , 2026
सोहागपुर। सोहागपुर के समीप चीचली माइनर नहर से कुछ दूर सोमवार को एक यात्री बस पलट गई। जिसमें 25 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही नागरिक घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचे तथा प्रशासन व घायलों की सहायता की। प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सुबह लगभग 11 बजे नर्मदापुरम से […]

You May Like