कॉलेज छात्र की चाकू मारकर हत्या

जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत कुंडेश्वर धाम तालाब के पास कलारी के आगे पुरानी रंजिश को लेकर एक कॉलेज छात्र की चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आकाश सिंह (25) का मूलत: कटनी जिले का रहने वाला था, जो जबलपुर में रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा था। गुरुवार को वह अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए कुंडम आया हुआ था। बताया जा रहा है कि पिछले साल आयोजित हुए मडई मेला में आकाश सिंह का विवाद प्रीतम मार्को नाम के युवक से हुआ था। प्रीतम उसी समय से आकाश से रंजिश पाले बैठा था और मौके की तलाश में था। गुरुवार को जैसे ही प्रीतम को खबर लगी कि आकाश अपने दोस्तों के साथ कुंडम आया है, वह अपने चार अन्य साथियों के साथ वहाँ पहुँच गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश की बात को लेकर पहले आकाश को घेरा और विवाद शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि प्रीतम और उसके साथियों ने आकाश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। अचानक हुए इस जानलेवा हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Next Post

दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव, चोराही गांव में फैली सनसनी

Thu Nov 5 , 2026
सीधी। जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोराही में गुरुवार 5 नवंबर की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के तालाब में एक 35 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला। युवक पिछले दो दिनों से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। तालाब […]

You May Like