
सोहागपुर। सोहागपुर के समीप चीचली माइनर नहर से कुछ दूर सोमवार को एक यात्री बस पलट गई। जिसमें 25 यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही नागरिक घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचे तथा प्रशासन व घायलों की सहायता की।
प्रशासन से प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार सुबह लगभग 11 बजे नर्मदापुरम से पिपरिया जा रही बस चीचली नहर के समीप पलट गई। बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे तथा खेतों में काम कर रहे किसान, मजदूर तथा स्टेट हाईवे से होते हुए जा रहे यात्रियों ने बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर एसडीएम प्रियंका भल्लावी, तहसीलदार आरके झरबड़े, एसडीओपी संजू चौहान व टीआई ऊषा मरावी भी मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के घायलों को तत्काल आते-जाते वाहनों सहित पुलिस वाहन एवं डायल 112 से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घायलों का इलाज किया गया है। बीएमोओ डाॅ. रेखासिंह गौर ने बताया कि 25 यात्री घायल हैं, जिनमें से पांच को नर्मदापुरम् रैफर किया गया। पुलिस ने फरियादी राहुल गन्नूलाल अहिरवार की रिपोर्ट पर बस चालक के खिलाफ धाराओं 281, 125 (ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है
ये हुए घायल
अस्पताल से प्राप्त जानकारी अनुसार मजदूर घटना में 25 यात्री घायल हुए हैं। इन घायलों में मोहन रामविलास कुशवाहा नंदनवाड़ा, खुमान नंदनलाल मोकलवाड़ा, नीलेश हेमंत पुरी शोभापुर, कलाबाई शालकराम लखनपुर, फूल सिंह नन्हेंलाल सेमरी, रामचरण गिरी पन्नालाल सेमरी, महिमा नीलेश नर्मदापुरम्, रितु लीलाधर यादव नर्मदापुरम्, नुसरत नवाब मोहम्मद भोपाल, ऋषिका नीलेश मेहरा किवलारी, मालती बाई भगवानदास बम्होरी, राहुल गन्नूलाल किवलारी, गणपत नारायण सिंह लोधी उदयपुरा, सुदामा प्रसाद पंछीलाल कलमेशरा, शिवम अशोक अहिरवार सेमरी, बलीराम विश्राम सिरवाड़, रहबर अकबर खान सोहागपुर, राधिका रामविलास नंदनवाड़ा, गोलू मुस्ताक विदिशा, लता श्री मोहन करनपुर, सुनीता हरिया करनपुर, बसंती प्रकाश पीपरपानी, दिव्यांश प्रकाश पीपरपानी, चैनसुखी ओमप्रकाश मानेगांव, सुकीर्ति छोटेलाल सोनी जमुनिया शामिल हैं।
