रातभर से लापता युवकों की लाश डाबरी से मिली

उज्जैन। रात भर से लापता दो दोस्तों की परिवार तलाश के बाद बुधवार सुबह गांव की डबरी के पास पहुंचा तो उनकी बाइक खड़ी दिखाई दी।शंका के आधार पर तलाश शुरू की गई तो दोपहर 1 बजे के लगभग उनके शव बाहर निकल गए। भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्राम चिरोला में रहने वाले दो दोस्त अजय पिता सुमन दास बैरागी 16 वर्ष और कमल पिता हीरालाल माली 20 वर्ष मंगलवार सुबह बाइक से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं पहुंचे रात में परिवार ने तलाश शुरू की कुछ पता नहीं चला। बुधवार परिवार और गांव वाले उनकी खोजबीन में जुट गए।

सुबह 11 के लगभग पता चला दोनों दोस्तों की बाइक गांव की ही डबरी के पास खड़ी हुई है। परिवार और गांव वाले मौके पर पहुंचे। दोनों के डूबने की आशंका में तलाश शुरू की गई। अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा बिछोटे, थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह चौधरी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। दोनों की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और करीब 2 घंटे की तलाश के बाद दोपहर में उनके शव बाहर निकाल लिए गए। माना जा रहा है कि दोनों डबरी में नहाने गए थे और गहराई का अंदेशा नहीं होने पर डूबे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामले में मार्ग कम कर दोनों का पोस्टमार्टम कराया है।

Next Post

नाली निर्माण में रोड़ा डाल रहे भाजपा नेता मामला एलआईजी-6 विंध्यनगर का, जनसुनवाई में पहुंची शिकायत

Wed Jun 3 , 2026
सिंगरौली । एलआईजी नम्बर-6 विंध्यनगर के करीब एक दर्जन रहवासियों ने बीते दिन मंगलवार को कलेक्टर के जनसुनवाई में पहुंच नाली निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले भाजपा नेता के खिलाफ शिकायत की है। जनसुनवाई में शिकायत पत्र देते हुये रहवासी आरके गुप्ता समेत कई लोगों ने बताया कि एलआईजी […]

You May Like