सोनम कपूर ने ‘आयशा’ के 15 साल पूरे होने पर जताई खुशी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपनी फिल्म ‘आयशा’ के प्रदर्शन के 15 साल पूरे होने पर खुशी जतायी है।

सोनम कपूर की फिल्म आयशा ने आज अपनी रिलीज़ के 15 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 06 अगस्त 2010 को रिलीज़ हुई थी।यह रिया कपूर की एक निर्माता के रूप में पहली फिल्म थी। इस फिल्म में अमृता पुरी, इरा दुबे और सोनम कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे, और इसका निर्देशन राजश्री ओझा ने किया था।

सोनम कपूर ने फिल्म आयशा को याद करते हुए कहा,“जब हम आयशा बना रहे थे, तब हमारे मन में कोई ‘संस्कृति को प्रभावित करने’ का इरादा नहीं था। हम दो लड़कियां थीं जो एक ऐसी फिल्म बनाना चाहती थीं जैसी हम खुद देखना चाहती थीं, और जो बॉलीवुड उस समय हमें नहीं दे रहा था। लोगों ने इसे महसूस किया और हमें यह बताया कि आयशा उस समय के युवाओं के लिए एक पीढ़ी-निर्धारित फिल्म बन गई।”

सोनम कपूर ने कहा,“हम शुरू से जानते थे कि हम फैशन के साथ खेलना चाहते हैं, उसे कूल बनाना चाहते हैं लेकिन साथ ही एक्सेसिबल भी। हमें फैशन पसंद था, हमें पता था कि हर कोई उसमें रुचि रखता है लेकिन इससे पहले कोई फिल्म इतनी फ्रंट-फुटेड नहीं थी जो फैशन को केंद्र में रखे। हमें नहीं पता था कि आयशा भारतीय सिनेमा या युवाओं की मानसिकता और पॉप कल्चर पर कैसा प्रभाव डालेगी।”

सोनम कपूर ने कहा, “आयशा ने बॉलीवुड में पहली बार यह बदलाव लाया कि फैशन सिर्फ बैकग्राउंड का हिस्सा नहीं था, बल्कि वह कहानी का हिस्सा था। इसने मेनस्ट्रीम में स्टाइल और सेल्फ-एक्सप्रेशन पर चर्चा छेड़ी, कुछ ऐसा, जिसे मैं हमेशा से सपोर्ट करती रही हूं।”

सोनम ने कहा,आयशा आज भी मेरे दिल के बेहद करीब है और मेरी पीढ़ी की हर लड़की के लिए खास है। उसका किरदार हर उस युवती का प्रतिनिधित्व करता है जो खुद को खोज रही होती है, बिंदास, आत्मनिर्भर लेकिन साथ ही इमोशनल और अपूर्ण और प्यार की तलाश में। शायद यही वजह है कि आयशा आज भी पॉप कल्चर, वार्डरोब और दिलों में जिंदा है और यही हमारे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है।

 

 

Next Post

आज से शुरू होगा तिरंगा राखी निर्माण, तिरंगा बुनाई और सिलाई का काम, सैन्य बलों को भेजी जाएंगी राखियां

Thu Aug 7 , 2025
ग्वालियर: “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान को जिले में आयोजित करने के लिये विभागवार गतिविधियों का कैलेण्डर तैयार किया गया है। सभी विभागों के अधिकारियों को कैलेण्डर के अनुसार सभी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के निर्देश दिए गए […]

You May Like