50 लाख के म्यूचुअल फंड की धोखाधड़ी करने वाली गैंग का खुलासा

ग्वालियर: 50 लाख रुपये के म्यूचुअल फंड की धोखाधड़ी करने वाली गैंग का खुलासा कर 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने 50 लाख रूपये के म्यूचुअल फंड को ट्रांसफर करने से पहले ही होल्ड करा दिया। पकड़े गये आरोपियों में दो म्यूूचुअल फंड कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर हैं। फरियादी डॉ. दिनेशकुमार मजूमदार ने एसएसपी धर्मवीर सिंह को शिकायत की थी कि म्यूचुअल फण्ड अकाउंट में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोबाइल नम्बर व ईमेल आईडी बदलकर या परिवर्तित कर दिया गया है।

50 लाख रूपये म्यूचुअल फंड ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की गयी है। इसमें एएसपी सुमन गुर्जर एवं डीएसपी क्राइम नागेन्द्रसिंह सिकरवार ने साइबर क्राइम टीम से उक्त प्रकरण जांच कराकर सायबर फ्रॉड में सम्मलित आरोपियों पर सख्त कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया है। तकनीकी जानकारी एकत्रित कर जो फर्जी नम्बर म्यूचुअल फंड अकाउन्ट में रजिस्टर्ड किया गया था उस सिम के धारक आरोपी नीकेष रावत पुत्र संतोष रावत उम्र 27 साल निवासी विनय नगर बहोड़ापुर एवं उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया।

Next Post

शातिर चोर-लुटेरे गिरफ्तार, 3 बाइक समेत हथियार जब्त

Sun Sep 14 , 2025
जबलपुर:तिलवारा पुलिस ने धारदार हथियार से हमला कर लूट और चोरी करने वाले दो बालकों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन बाइकें, दो मोबाइल, बका, कटर समेत चार रूपए का सामान जब्त किया गया है।अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला ने बताया कि […]

You May Like