शातिर चोर-लुटेरे गिरफ्तार, 3 बाइक समेत हथियार जब्त

जबलपुर:तिलवारा पुलिस ने धारदार हथियार से हमला कर लूट और चोरी करने वाले दो बालकों समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से तीन बाइकें, दो मोबाइल, बका, कटर समेत चार रूपए का सामान जब्त किया गया है।अति. पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला ने बताया कि तिलवारा पुलिस ने मनोज उर्फ छोटू साहू पिता राजेश साहू 19 वर्ष निवासी साईं नगर नयागांव थाना गोरखपुर को गिरफ्तार किया है.

जिसने पूछताछ करने पर अपने दो 16 वर्षिय साथियो के साथ 9 सितम्बर की दोपहर में गोरखपुर अंतर्गत महर्षि स्कूल के पास से एक मोटर सायकिल चुराना और चुराई हुई मोटर सायकिल से रात्रि में तिलवारा अंतर्गत भैरो मंदिर के पास पहुंचकर एक युवक से बका अडाकर मोटर सायकिल लूटना, संजीवनी नगर अंतर्गत जसूजा होटल के पास कटर से हमला कर 2 व्यक्तियों से मोबाईल छीनना स्वीकार करते हुये जिला नर्मदापुरम (होशंगाबाद) देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 सितम्बर को शाम करीब 4:30 बजे एक व्यक्ति की मोटर सायकल क्रमाकं एम.पी.05 एम.टी.1722 चोरी करना बताये।

तीनों के द्वारा उक्त मोटर सायकिलों को अपने-अपने घर के पास झाडियों में छिपाकर रखना बताया। पूछताछ करते हुये तीनों की निशादेही पर चुराई हुई 2 एवं छीनी हुई 1 मोटर सायकिल, 2 मोबाईल एवं 1 बका, 1 कटर जप्त करते हुये सभी को उपरोक्त प्रकरणों में गिरफ्तार किया गया। पकडे गये आरोपी मनोज के खिलाफ पूर्व से 6 अपराध चोरी मारपीट के तथा एक 16 वर्षिय किशोर के खिलाफ 15 अपराध दर्ज है।

Next Post

मोदी, शाह, राजनाथ और ममता सहित विभिन्न नेताओं ने देशवासियों को दी हिंदी दिवस की बधाई

Sun Sep 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित विभिन्न नेताओं ने हिंदी दिवस के मौके पर रविवार को देशवासियों को बधाई दी। श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में लिखा, “आप सभी को हिंदी दिवस की […]

You May Like