नाती ही निकला दादी का हत्यारा

सतना: मंगलवार को पत्थर से सिर कुचलकर की गई वृद्धा की अंधी हत्या की गुत्थी को मझगवां पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतका का अपना नाती निकला।मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर में मंगलवार दोपहर हुई बृद्ध महिला की हुई अंधी हत्या का मझगवां पुलिस ने अगले दिन खुलासा कर दिया।

हत्या करने वाले आरोपी नाती शिवप्रसाद उर्फ कल्लू मवासी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। बताया गया कि आम तोड़ने को लेकर दोपहर में बृद्ध नानी और नाती में बहस हुई थी। बहस से गुस्साए नाती शिवप्रसाद ने सर पर पत्थर पटक कर दादी की हत्या कर दी थी। आरोपी की स्वीकारोक्ति सामने आने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Post

स्वाद के साथ सेहत का खजाना भी, गर्मियों में पुदीना किसी से रामबाण से कम नहीं

Thu May 28 , 2026
गर्मी के मौसम में पेट को ठंडक देने और कई तरह की बीमारियों को शरीर से दूर रखने के लिए पुदीना का सेवन किया जा सकता है। यह सेहत के लिए रामबाण है। गर्मी का मौसम चल रहा है। इस मौसम में अपने खानपान और सेहत का ख्याल रखते हैं, […]

You May Like