भोपाल। 10 नंबर मार्केट में इस बार मां दुर्गा का दरबार कुछ ऐसा सजेगा… जिसे देखकर आपको लगेगा जैसे आप पहुंच गए हों दुबई!
नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति ने पिछले साल सिंगापुर लाइट पार्क थीम की शानदार सफलता के बाद इस बार दुबई मिराकल गार्डन की थीम पर भव्य पंडाल तैयार किया है। रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक लाइटिंग और शानदार सजावट के बीच मां दुर्गा का दरबार श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र बनने वाला है।
पंडाल के भव्य आगमन और पट 10 अक्टूबर को खोले जाएंगे, जिसके बाद श्रद्धालु यहां मां दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे।
यानी इस नवरात्रि 10 नंबर मार्केट में आस्था के साथ दिखेगी दुबई मिराकल गार्डन की खूबसूरती।
तो तैयार हो जाइए… क्योंकि इस बार भोपाल में सजेगा दुबई की थीम पर मां का भव्य दरबार!
