सड़क किनारे मिला मेडिकल वेस्ट , जांच की जा रही

मुलताई।क्षेत्र के ग्राम पारड़सिंगा में सड़क किनारे बड़ी मात्रा में मेडिकल वेस्ट मिलने से हड़कंप मच हुआ है, लोगों ने जब सड़क किनारे फेंका गया मेडिकल वेस्ट देखा तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दी।

सूचना मिलने पर मुलताई बीएमओ डॉ गजेंद्र मीणा ने जांच के लिए टीम कों मौक़े पर भेजा, सीएचओ के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मेडिकल वेस्ट की जांच शुरू की गई। बीएमओ का कहना है स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह मेडिकल वेस्ट कहां से आया और क्या यह किसी शासकीय स्वास्थ्य संस्था की सप्लाई से संबंधित तो नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Post

छतरपुर में न्यूनतम तापमान 7.4°C, अगले दो दिन बादल रहने की संभावना

Sat Feb 7 , 2026
छतरपुर। जिले में ठंड का असर अभी भी बना हुआ है। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात शहर का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसे शनिवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान एक दिन पहले दर्ज 8.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.2 डिग्री कम रहा। शनिवार […]

You May Like