नपा बैठक: जलावर्धन कनेक्शन की राशि 2300 करने का प्रस्ताव पास

.

सारनी। नपा परिषद बैठक मे जलावर्धन कनेक्शन की राशी 4000 के बजाय 2300 रुपए का प्रस्ताव पास हुआ है. कांग्रेस के विरोध के बाद भी नल कनेक्शन की राशी माफ नहीं हुई है. परिषद की बैठक मे दोनों प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित हो गये है. नपा पार्षदो ने परिषद का विशेष सम्मेलन बुलाने के लिए कलेक्टर एवं आयुक्त नगरीय प्रशासन को पत्र लिखा था. इसी आधार पर परिषद की बैठक हुई है. जलावर्धन की राशी को कम करने एवं मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों को लेकर नगरपालिका सभागृह बैठक हुई. बैठक मे क्षेत्रीय विधायक भी उपस्थित रहें.कांग्रेस के पार्षदो ने बैठक में दोनों प्रस्ताव का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया लेकिन संख्या बल में कमी होने के कारण दोनों प्रस्ताव आसानी से पास हो गए लेकिन भाजपा के चार से पांच पार्षदों ने निःशुल्क कनेक्शन की मांग किए जाने की चर्चा हैं। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि जलावर्धन की राशि 4000 रुपए के बजाय अब क्षेत्र की जनता को 2300 रूपए देने होंगे यह भी 6 आसान किस्तों में दिए जा सकते हैं। जिससे लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए ही यह निर्णय लिया गया हैं। अब यह प्रस्ताव नगरी प्रशासन विभाग को भेजा जाएगा जो अनुमति मिलने के बाद 2300 रूपए की राशि हर कनेक्शन धारी को जमा करना होगा वहीं डेढ़ सौ रुपए प्रति माह पानी का बिल भरना पड़ेगा। इधर बाबा मठारदेव मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस के पार्षदों ने विरोध जताया कि पिछले वर्ष बाबा मठारदेव में सांस्कृतिक आयोजन समेत अन्य कार्यक्रमों में 10 लाख रुपए खर्च किया गया था। लेकिन इस बार बाहरी कलाकारों को बुलाकर सिर्फ चार दिन कार्यक्रम होंगे इसके लिए नगर पालिका 12 लाख रुपए खर्च कर रही हैं इससे स्थानीय कलाकारों को मौका नहीं मिलने से इन कलाकारों में नाराजगी बनी हुई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि जलावर्धन कनेक्शन के 4000 और 330 रूपए प्रति माह बिल का प्रस्ताव पिछली परिषद में पास हुआ था। अब भाजपा की नगर पालिका परिषद द्वारा इस प्रस्ताव को कम करते हुए 2300 रुपए कनेक्शन शुल्क और डेढ़ सौ रुपए प्रति माह बिल भरना होगा। इस मौके पर सीएमओ सीके मेश्राम, इंजीनियर रविंद्र वराठे समेत नगर पालिका के पार्षद स्टाफ उपस्थित रहा।

Next Post

दूषित पानी से मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Wed Dec 31 , 2025
इंदौर। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले ने हाईकोर्ट का ध्यान खींचा है। जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर मानते हुए सरकार से 2 जनवरी तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ितों के इलाज […]

You May Like