सफाई मित्रों के स्वास्थ्य,सुरक्षा और सम्मान के लिए ननि प्रतिबद्ध: रानी

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा सफाई मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं कल्याण के उद्देश्य से सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का आयोजन अटल सामुदायिक भवन, बिलौंजी में किया गया।

शिविर में ननि महापौर रानी अग्रवाल, ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय एवं ननि आयुक्त सविता प्रधान उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महापौर रानी अग्रवाल ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके योगदान से ही स्वच्छ एवं सुंदर शहर का निर्माण संभव है। वहीं ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि सफाई मित्र विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ शहर को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। शिविर में सीमा जायसवाल, पार्षद आशीष बैस, नीरज कुशवाहा एवं अन्य सफाई मित्र मौजूद रहे।

Next Post

सैनी ने रबी फसलों के एमएसपी में ऐतिहासिक वृद्धि पर केंद्र का जताया आभार

Wed Sep 30 , 2026
चंडीगढ़, 30 सितंबर (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विपणन मौसम 2027-28 के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) का […]

You May Like