सिद्धि और अभ्युदय ने केएल गर्ग मेमोरियल में किया उलटफेर

लखनऊ (वार्ता) उत्तर प्रदेश की सिद्धि ने डा. केएल गर्ग मेमोरियल आइटा सीएस-7 (अंडर-18) टेनिस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीय इक्षिता को हराते हुए उलटफेर भरी जीत के साथ बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाई। बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश के अभ्युदय ने भी उलटफेर करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं शीर्ष वरीय यूपी के रोहिन राज, दूसरी वरीय मेहर एस.खोसला, चौथी वरीय अग्रिम साहू ने भी अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

विजयंत खंड स्टेडियम के टेनिस कोर्ट पर बालिका वर्ग के क्वार्टर फाइनल में गैर वरीय उत्तर प्रदेश की सिद्धि ने शीर्ष वरीय उत्तर प्रदेश की ही इक्षिता को सीधे सेट में 6-1, 6-4 से हराया। इसके साथ दूसरी वरीय आशी शमसेरी, तीसरी वरीय वनिशा और चौथी वरीय गीतिका भी सेमीफाइनल में पहुंच गई।

उत्तर प्रदेश की आशी ने काशवी को आसानी से 6-0, 6-0 से मात दी। वनिशा ने उत्तर प्रदेश की आद्या को 7-6(7-1), 6-2 से हराया। वनिशा ने कड़े संघर्ष के बाद पहला सेट टाईब्रेक में जीता और दूसरे सेट में बेहतर स्ट्रोक खेलते हुए जीत दर्ज की। वहीं उत्तर प्रदेश की चौथी वरीय गीतिका ने प्रदेश की ही ताशी को 6-4, 7-5 से हराकर अंतिम चार में स्थान सुरक्षित किया।

बालक वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में अभ्युदय ने तीसरी वरीय यूपी के अनुज कुमार को 6-2, 7-5 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। अभ्युदय ने पहला सेट संघर्ष के बाद जीता जबकि दूसरे सेट के अंतिम क्षणों में नेट पर दमदार सर्विस करते हुए मैच अपने नाम किया।

 

Next Post

भारत बिली जीन किंग कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड से 2-1 से हारा

Wed Apr 9 , 2025
पुणे, (वार्ता) भारत को बिली जीन किंग कप एशिया-ओशिनिया ग्रुप 1 मुकाबलों में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की अच्छी शुरुआत के बावजूद मंगलवार को न्यूजीलैंड से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा। आज यहां पुणे के म्हालुंगे बालेवाड़ी टेनिस कॉम्प्लेक्स में भारत के लिए सबसे पहले श्रीवल्ली भामिदिपति […]

You May Like