सिंगरौली:बैढ़न मुख्यालय में पुराना यातायात तिराहा और इंदिरा चौक पर लगा ट्रैफिक सिंग्नल फिर बंद हो गया। इसके कारण सबसे अधिक व्यस्त रहने वाले इन दोनों चौराहों की यातायात व्यवस्था पुराने ढर्रे पर आ गई है। यहां पर हैवी ट्रैफिक के दौरान ट्रैफिक जवान भी खुद को असहाय पाते हैं।यातायात के दबाव को देखते हुए इंदिरा चौक और पुराना यात्रा चौराहे पर प्रयोग के तौर पर सिंग्नल की व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन इंदिरा चौक में लगा सिंग्नल करीब 8 महीना से खराब है। चारों तरफ से आवाजाही के चलते वाहन चालको सहित राहगीरों को सड़क पार करने में समस्या का सामना करना पड़ता है।
वहीं यातायात चौराहे पर लगा सिंग्नल बस स्टैंड के पास होने के साथ यह बाजार में जाने का प्रमुख मार्ग भी है। जिसके कारण यहां सुबह 10 बजे और शाम को यातायात दबाव चरम पर पहुंच जाता है। सिंग्नल के चालू रहने पर लोगों को चौराहा पार करने में सुविधा होती थी। तीन दिनों से सिंग्नल बंद है। इसके कारण यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। तीनों तरफ से आवाजाही करने वाले लोग एक साथ निकल रहे है, इससे दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है।
ट्रैफिक सिंग्नल का मरम्मत ननि कराएगा: सविता
यातायात प्रभारी दीपेंद्र सिंह का कहना है कि इंदिरा चौक में लगा ट्रैफिक सिंग्नल तकनीकी खराबी के कारण बंद है। इसे ठीक करने के लिए नगर निगम से पत्राचार किया गया है उनके द्वारा ही इसका मेंटेनेंस कराया जाना है। जबकि पुराना यातायात चौराहे पर लगा सिंग्नल संभवत: बारिश के चलते मौसम सही नहीं होने से सोलर काम नहीं कर रहा। मौसम ठीक होने के बाद ही पता लगेगा कि
