आदिवासियों के अवैध मकानों पर चली जेसीबी 

सीधी।मध्यप्रदेश के सीधी जिले में न्यायालय के आदेश में बड़ी कार्रवाई की गई। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने 10 आदिवासी परिवारों के घरों को जेसीबी से गिरा दिया। इस कार्रवाई के करीब तीन दर्जन से अधिक आदिवासी बेघर हो गए हैं।

नगर पालिका परिषद सीधी अंतर्गत डैनिहा गांव का है। प्रशासन की ओर से बेघर हुए लोगों के लिए अस्थायी रुकने और भोजन की व्यवस्था की गई है। इधर, आदिवासी परिवारों का आरोप है कि वह इस जमीन पर 100 साल से अधिक समय से रह रहे हैं। जिनकी जमीन थी, उनके पूर्वजों की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने चोरी-छुपे न्यायालय में मामला दाखिल कर हमें घरों से बेदखल करवा दिया।

इनका कहना है

कार्यवाही सिविल न्यायालय के निर्देश पर की गई है। सभी प्रभावितों को आश्रय स्थल में रखा गया है और उन्हें पट्टा व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है। पूर्व में पट्टा नहीं मिलने का कारण संभवतः आवेदन न किया जाना हो सकता है।

नीलेश शर्मा

एसडीएम, गोपद बनास सीधी

Next Post

सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना थी लोकमाता अहिल्याबाई में

Thu May 29 , 2025
रीवा।लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि लोकमाता में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना थी. उनके चरित्र के स्मरण मात्र से मन गर्व और श्रद्धा से भर जाता है. उनके द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्य […]

You May Like