
रीवा।लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि लोकमाता में सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना थी.
उनके चरित्र के स्मरण मात्र से मन गर्व और श्रद्धा से भर जाता है. उनके द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्य सर्वदा याद किए जाते रहेंगे. लोकमाता के चरित्र का अनुसरण करने से व्यक्ति के मन में जो संस्कार आएंगे उससे वह वैसा ही व्यवहार करेगा और भारत को विश्वगुरू बनाने का संकल्प पूरा होगा. अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के पंडित शंभूनाथ शुक्ल सभागार में आयोजित संगोष्ठी में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कृतज्ञ देश लोकमाता अहिल्याबाई का पुण्य स्मरण कर रहा है. उनकी न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था, कौशल व धार्मिक प्रवृत्ति का लोहा सम्पूर्ण विश्व मानता है. स्टीवन गार्डन ने लोकमाता के बारे में अपनी राय देते हुए लिखा है कि वह न्यायप्रिय सुशासन व धर्म परायण शासक थीं.
