सराफा बाजार क्षेत्र की डीपी में आग, देर रात मचा हड़कंप

इंदौर: सराफा के पास स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्र में डीपी में आग लगने से लोग अलर्ट हो गए. समय पर सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया.इंदौर के सराफा और बर्तन बाजार के बीच नागारची बाखल क्षेत्र में बीती रात एक डीपी में अचानक आग भड़क उठी. करीब रात 10 बजे आसपास मौजूद लोगों ने डीपी से धुआं निकलता देखा तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी.

सूचना मिलते ही एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की. घनी बस्ती के बीच लगी इस आग से क्षेत्र के लोग चिंतित हो गए थे, हालांकि इलेक्ट्रिक कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में ले लिया. बिजली विभाग के अवधेश शर्मा ने बताय कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

Next Post

तेज़ रफ्तार आयशर ने ली युवक की जान, काम से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

Sat Nov 15 , 2025
इंदौर:गांधीनगर रोड पर देर शाम हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. आयशर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया. थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि गांधीनगर रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. काम से घर लौट […]

You May Like