सुबह परीक्षा शाम को परिणाम, रादुविवि ने पुनः बनाया रिकार्ड

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने फिर एक बार फिर परीक्षा के तुरंत बाद ही परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसमें प्रातः परीक्षा शाम को परीक्षा परिणाम के वाक्य को चरितार्थ करते हुए शुक्रवार को जीव विज्ञान एवं अनुसंधान विभाग के तीन परीक्षा परिणाम जारी किए गए। उपरोक्त जानकारी देते हुए कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ‘समय पर परीक्षा, समय पर परिणाम‘ के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग के एम.एस.सी. वनस्पति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-25, एम.एस.सी. बायोटेक्नोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-25 एवं एम.एस.सी. माइक्रो बायोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-25 के परिक्षा परिणाम एक ही दिन में जारी कर पुनः रिकार्ड बनाया है।

विवि जीव विज्ञान विभागाध्याक्ष प्रो. एस.एस. संधु ने बताया कि एम.एस.सी. वनस्पति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-25, एम.एस.सी. बायोटेक्नोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-25 एवं एम.एस.सी. माइक्रो बायोलॉजी चतुर्थ सेमेस्टर सत्र 2024-25 की परीक्षाएं 27 जून 2025 को प्रातः की पाली में आयोजित हुईं थीं। विभाग द्वारा त्वरित गति से मूल्यांकन प्रक्रिया को अपनाते हुए 27 जून 2025 को सायं इनके परिणाम जारी किये गए। इस कार्य में विभाग की डाॅ. रेणु पाठक, डाॅ. दिव्या सिंह, विजय मौर्या, डाॅ. अतीत आदि का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर विवि कुलसचिव डाॅ. आर.के. बघेल, डीसीडीसी प्रो. राकेश बाजपेयी, विवि प्रवेश समिति संयोजक प्रो. सुरेन्द्र सिंह, प्रो. एसएस संधु सहित अन्य की उपस्थिति रही।

Next Post

मप्र में तीन सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश और तेज हवाओं के आसार, 30 को पन्ना, दमोह-कटनी में ऑरेंज अलर्ट

Sat Jun 28 , 2025
भोपाल:मध्यप्रदेश में सक्रिय तीन मौसमीय सिस्टमों के चलते भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण अगले तीन दिनों तक तेज़ बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी है। 30 जून को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। […]

You May Like