मप्र में तीन सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश और तेज हवाओं के आसार, 30 को पन्ना, दमोह-कटनी में ऑरेंज अलर्ट

भोपाल:मध्यप्रदेश में सक्रिय तीन मौसमीय सिस्टमों के चलते भारी बारिश का सिलसिला जारी है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से मिल रही नमी के कारण अगले तीन दिनों तक तेज़ बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी है। 30 जून को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से 30 जून को पन्ना, दमोह और कटनी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में तीन प्रभावशाली सिस्टम राज्य में एक साथ सक्रिय हैं। पहला, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बना चक्रवातीय परिसंचरण, जो ओडिशा, झारखंड होते हुए मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहा है। दूसरा,एक ट्रफ लाइन जो अरब सागर से होकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मध्य से गुजर रही है। तीसरा, पूर्वी मध्यप्रदेश में बना ऊपरी हवा का चक्रवात। इन तीनों सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से राज्य के कई जिलों में भारी वर्षा के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।आज भिंड, मुरैना, दमोह, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में तेज़ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में अगले 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश दर्ज की जा सकती है।

29 जून को प्रदेश के पश्चिमी, मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में व्यापक बारिश का असर दिखेगा। रीवा, मऊगंज, सीधी, दतिया और भिंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।30 जून को हालात और गंभीर हो सकते हैं। पन्ना, दमोह और कटनी में अति भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा श्योपुर, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, सतना, जबलपुर और उमरिया जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

Next Post

मजदूरी करने गई महिला के घर से दिन दहाड़े जेवरात चोरी

Sat Jun 28 , 2025
तेंदूखेड़ा (दमोह): नगर के वार्ड क्रमांक 3 केवट मोहल्ला में रहने वाली एक महिला के घर से लाखों रुपए कीमत के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। जानकारी लेने पर पता चला कि केवट मोहल्ला में रहने बाली उर्मिला केवट पिता गणेश केवट ने बताया कि दोपहर में […]

You May Like