इंदौर:गांधीनगर रोड पर देर शाम हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. आयशर चालक हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया.
थाना प्रभारी अनिल यादव ने बताया कि गांधीनगर रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. काम से घर लौट रहे हाथोद निवासी 24 वर्षीय जीवन पिता बंशी राठौर को तेज रफ्तार आयशर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
जीवन एक कंपनी में कार्यरत था और ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर जा रहा था. इसी दौरान तेज गति से आ रहे आयशर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे के बाद आयशर चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मामला दर्ज कर आयशर वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है.
