पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा : बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा यह संसदीय बोर्ड तय करेगा

ग्वालियर:बिहार में एनडीए की बंपर जीत के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री कौन होगा यह संसदीय बोर्ड तय करेगा। उन्होंने कांग्रेस पर जुबानी हमला किया। ग्वालियर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि महागठबंधन में शामिल दल विरासत की रियासत को चलाना चाहते है। जनता की सेवा करना ही नहीं चाहते हैं। सोनिया के बाद राहुल फिर प्रियंका और उसके बाद इनकी लंका, मुलायम के बाद अखिलेश,अखिलेश के बाद डिंपल और फिर उनकी सिंपल यही परिवारवाद है।
नरोत्तम मिश्रा ने निशाना साधते हुए कहा कि 2025 मोदी जी संग नीतीश, 2025 आरजेडी फिनिश। यह स्थिति आज साफ हो चुकी है। जो बिहार में वोट चोरी की यात्रा निकाल रहे थे। आज जनता ने उन्हें वोट चोरी का जवाब दे दिया है। मिश्रा ने कहा कि मैंने बिहार में कहा था कि राहुल गांधी दो अंक पर भी नहीं आ पाएंगे और उनकी 10 सीट भी नहीं आई।

चुनाव से पहले पचमढ़ी की सैर करने के लिए मतदान के पहले वह आ गए। इससे यह समझा जा सकता है कि यह जानवरों को देखने के लिए पचमढ़ी गए थे। जंगल सफारी में घूम रहे हैं तो कहां से कुछ होगा।नरोत्तम मिश्रा ने वोट चोरी के मामले में राहुल को घेरते हुए कहा कि थोड़े दिनों में इनका वोट चोरी और ईवीएम का रोना शुरु हो जाएगा। राहुल गांधी एवं कांग्रेस का कॉन्सेप्ट साफ है राहुल के नेतृत्व पर उंगली ना उठे तो ईवीएम पर उंगली उठाओ। फिर वोट चोरी पर उठाओ।

Next Post

शुभमन गिल गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए

Sat Nov 15 , 2025
कोलकाता, 15 नवम्बर (वार्ता) भारतीय कप्तान शुभमन गिल कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के सुबह के सत्र में गर्दन में ऐंठन के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए। बीसीसीआई ने शनिवार दोपहर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी […]

You May Like