पानसेमल में कांग्रेस को झटका, सकराली के सरपंच परिवार सहित 25 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

पानसेमल। क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। ग्राम सकराली के सरपंच उदयसिंह चौहान अपने परिवार सहित 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। हाल ही में उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद मोयदा और तलावड़ी के ग्रामीणों के भाजपा में जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है।

शुक्रवार को ग्राम पंचायत सकराली बुजुर्ग में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पुलिया के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक श्याम बर्डे की मौजूदगी में सभी ने भाजपा की सदस्यता ली। विधायक बर्डे ने कहा कि वर्षों से वंचित ग्रामों में अब मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और भाजपा सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है।

उदय सिंह चौहान ने बताया कि विधायक की कार्यशैली और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने यह निर्णय लिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

अक्रियाशील 43 दुग्ध सहकारी समितियों को परिसमापन का नोटिस

Fri Jan 16 , 2026
रीवा। रीवा एवं मऊगंज जिले में अकार्यशील 43 दुग्ध सहकारी समितियों को परिसमापन का नोटिस जारी किया गया है. इस संबंध में उपायुक्त सहकारिता ने बताया कि इन समितियों द्वारा तीन वर्ष से अधिक समय से कोई कार्य नहीं किया गया है. समितियों को मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की […]

You May Like