चार आरोपियो से अवैध हथियार बरामद

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध हथियारों सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सिविल लाइन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ रोड मोड़ के पास जंगल में कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आनंद सिंह ठाकुर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा तत्काल पुलिस टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान 04 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया जिनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए गए।देवेन्द्र राय पिता दिनेश राय, राजीव नगर वार्ड,,अन्नू उर्फ अनुराग पवार पिता अशोक पवार, लक्ष्मीपुरा वार्ड, थाना कोतवाली,नीलेश पटैल पिता देवेंद्र पटैल, धर्माश्री आवासीय कॉलोनी, ब्लॉक A-1, थाना मोतीनगर,सूरज अहिरवार पिता हेमराज अहिरवार, निवासी आवासीय कॉलोनी, बाघराज वार्ड, से अवैध हथियार बरामद किए गए है।

 

Next Post

डबरा में कचरे के ढ़ेर में मिला कई यूनिट ब्लड, नोंचते दिखे स्ट्रीट डॉग्स

Fri Nov 7 , 2025
ग्वालियर। डबरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिस खून की एक-एक बूंद से किसी की जान बच सकती है, वही कई यूनिट्स खून खुलेआम कचरे के ढेर में मिला। हालत यह थी कि उन ब्लड बैग्स को स्ट्रीट डॉग्स नोंचते हुए दिखे। यह दृश्य […]

You May Like