मेडिकल से डाक्टर का मोबाइल चोरी

जबलपुर: महाकौशल के सबसे बड़े अस्पताल कहे जाने वाले मेडिकल कालेज से डाक्टर का मोबाइल चोरी हो गया। गढ़ा पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि उत्कर्ष राज 24 वर्ष निवासी गुरूबक्ष विहार हरिद्वार उत्तराखण्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेडिकल कालेज जबलपुर से मेडिसन विभाग में रेसीडेंट डाक्टर है।

मेडिकल में रात डयूटी के दौरान वार्ड नम्बर 15 चौथी मंजिल में मोबाइल पलंग में पास में रख दिया था। सुबह लगभग 6-10 बजे उसके घर से फोन आया उसने बात करके पुन: मोबाइल पलंग में रख दिया था और सो गया था। सुबह लगभग 6-30 बजे सोकर उठा देखा उसका मोबाइल गायब था।

Next Post

दहेज में बाइक की डिमांड कर पति ने पत्नी को घर से निकाला

Sun Jul 20 , 2025
जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत चौकीताल मेंं दहेज लोभी पति ने बाइक की डिमांड कर पत्नी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमती नीता चौधरी 25 वर्ष निवासी ग्राम चौकीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी […]

You May Like