हथियारों से लैस बदमाशों ने की पेट्रोल पंप पर लूट

मक्सी।आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे 52 पर ग्राम बरंडवा ओवरब्रिज के पास स्थित जियो पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात लूट की वारदात हुई. हथियारों से लैस बदमाशों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की. घटना को अंजाम देने वाले बदमाश साथ में सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए. बता दें जिस पेट्रोल पंप पर वारदात हुई है, वह उज्जैन जिले के तराना थानांतर्गत आता है.

गौरतलब है कि शाजापुर-मक्सी के बीच हाईवे स्थित जियो पंप पर रात करीब 11.45 से 12 बजे के बीच हथियारों से लेस 6 से 7 बदमाश पहुंचे. बदमाशों ने पहले कर्मचारियों को पकडकऱ उनके हाथ-पैर टेप से बांधे और ऑफिस में बंद कर दिया. लुटेरों ने कर्मचारियों से कैश लॉकर की चाबी छीनकर 40 से 50 हजार रुपए लूट लिए. वहीं मालिक अखिलेश मंडलोई की सोने की चेन, अंगूठी और जेब में रखे दो हजार रुपए भी छीन लिए. बदमाशों ने ऑफिस के कंट्रोल सेक्शन में तोडफोड़ की और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले गए. वारदात के बाद सभी को केबिन में बंद कर फरार हो गए. घटना के 10 मिनट बाद मक्सी और 20 मिनट बाद तराना थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. मारपीट में घायल अखिलेश मंडलोई को रात में जिला अस्पताल शाजापुर में भर्ती कराया गया, अब उनकी हालत स्थिर है.

Next Post

मुख्यमंत्री ने वर को नोतरा एवं उपहार भेंट कर दिया आशीर्वाद

Fri May 23 , 2025
झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को हेलीकाप्टर से झाबुआ के निकट गोपालपुरा हवाई पटटी पर उतरे जहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। बाद वे सडक मार्ग से राणापुर विकासखंड के ग्राम दोैतड़ पहुंचे और भूरिया परिवार के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष […]

You May Like