
झाबुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 मई को हेलीकाप्टर से झाबुआ के निकट गोपालपुरा हवाई पटटी पर उतरे जहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। बाद वे सडक मार्ग से राणापुर विकासखंड के ग्राम दोैतड़ पहुंचे और भूरिया परिवार के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के पुत्र के विवाह के उपलक्ष्य में नोतरा समारोह में पहुंचे। उन्होंने वर राजवीर को नोतरा एवं उपहार भेंट कर सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उनके साथ थे।
