नर्मदा पर नया पुल, बिना संकेतकों के बढ़ा हादसों का खतरा

बुधनी. नर्मदा नदी पर हाल ही बने नए पुल पर यातायात शुरू हो गया है. संकेतक के अभाव में वाहन चालक नए ओर पुराने पुल का उपयोग कर रहे हैं. जिसमें दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है. शुक्रवार शाम को नए पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिसमें बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा तो वहीं टक्कर से बाईक क्षतिग्रस्त हो गई. लोगों ने घायल को एंबुलेंस से निजी अस्पताल भिजवाया.

बुधनी-नर्मदापुरम के बीच नर्मदा नदी पर बना नया पुल दोनों ओर से शुरू हो गया है. सूत्रों की मानें तो ब्रिज और सड़क का लोकार्पण नहीं हुआ है. इसके बाद भी लोग नए ब्रिज और सड़क का उपयोग कर रहे हैं. नए ब्रिज पर लोग सेल्फी ले रहे हैं. कई लोग आना-जाना कर रहे हैं. इससे हादसे की संभावना बनी है. कुछ दिन पहले एक कर्मचारी की दुर्घटना भी हो चुकी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों ओर से वाहन निकलने से परेशानी हो रही है जिसको लेकर एसडीएम दिनेश सिंह तोमर ने बताया कि लोक निर्माण विभाग से बात की गई है. जल्द पत्र लिखकर व्यवस्था बनाने की बात कही थी.

सेतु निगम के एसडीओ एआर मौर्य ने बताया कि इटारसी से आने वाले वाहन नए ब्रिज और सड़क से होते हुए बुदनी होकर भोपाल की ओर जाएंगे. पुराना मार्ग बुदनी से आने वाले वाहनों के लिए रहेगा. संकेतक लगाए गए हैं. यातायात सुचारू रूप से चले, इसके लिए यातायात पुलिस को पत्र लिखा जाएगा. पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है लोकार्पण नहीं होने पर आवागमन के लिए इसे बंद रखा गया था जिसमें वहां मिट्टी से भरी बोरियां रखवाई गई थी इस मार्ग को कई बार बंद रखने का प्रयास किया किन्तु वाहन चालकों ने उन बोरियों को हटाकर आवागमन शुरू कर दिया है.

Next Post

धबोटी में करंट से मजदूर की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Fri May 23 , 2025
सीहोर। शुक्रवार को समीप के ग्राम धबोटी में एक निर्दोष मजदूर की जिंदगी विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही की भेंट चढ़ गई. वाहन से खली- चूरी उतारते वक्त उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीण मजदूर का शव लेकर […]

You May Like